News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: IPL Auction 2022: किस टीम में गया कौन सा खिलाड़ी, सैम कुरेन बने सबसे महंगे प्लेयर, स्टोक्स-ब्रूक भी मालामाल
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Sports > IPL Auction 2022: किस टीम में गया कौन सा खिलाड़ी, सैम कुरेन बने सबसे महंगे प्लेयर, स्टोक्स-ब्रूक भी मालामाल
Sports

IPL Auction 2022: किस टीम में गया कौन सा खिलाड़ी, सैम कुरेन बने सबसे महंगे प्लेयर, स्टोक्स-ब्रूक भी मालामाल

newsdiggy
Last updated: May 13, 2025 2:39 pm
newsdiggy
Published December 23, 2022
Share
ipl auction
SHARE

IPL Auction 2022: आईपीएल के आने वाले सीजन के लिए छोटी नीलामी की शुरुआत कोच्चि में शुक्रवार (23 दिसंबर) को हुई। इंग्लैंड के सैम करन ने नीलामी में सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वह आईपीएल IPL इतिहास के सबसे किमती खिलाड़ी बन गए हैं। दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले केएल राहुल (17 करोड़ रुपये) आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

Contents
सैम करन के बाद किस पर जमकर बोली लगी?चेन्नई ने बेन स्टोक्स को कितने रुपये में ख़रीदा ?किसकी निलामी पर सब चौंके?हैरी ब्रुक पर पैसों की बारिश कर दी।कोनसे खिलाड़ी पर लगी सबसे पहले निलामी?

उन्हें लखनऊ सुपरजाएंट्स ने पिछले साल ड्राफ्ट के कारण अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं, नीलामी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़ रुपये) सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी थे। सैम करन इससे पहले पंजाब किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स के टीम के हिस्सा भी रह चुके है।

ये भी पढ़े: रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी

 

most expensive player ipl auction 2022

सैम करन के बाद किस पर जमकर बोली लगी?

सैम करन के बाद कैमरन ग्रीन पर जमकर बोली लगी। ग्रीन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा। ग्रीन पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। मुंबई ने उन्हें कीरोन पोलार्ड की जगह भरने के लिए टीम में शामिल किया गया।

चेन्नई ने बेन स्टोक्स को कितने रुपये में ख़रीदा ?

ग्रीन के बाद बेन स्टोक्स पर पैसों की बरसात हुई, उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। स्टोक्स इससे पहले राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल चुके हैं। स्टोक्स का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उनके लिए लखनऊ सुपरजाएंट्स और चेन्नई के बीच जमकर बोली लगी। आखिरी में चेन्नई ने बाजी मार ली। माना ये भी जा रहा है की उनके टेस्ट कॅप्टेन्सी को देखते हुए अगले साल आईपीएल में धोनी की जगह कप्तानी जिम्मा संभाल सकते है। 

किसकी निलामी पर सब चौंके?

दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा। पूरन पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद में थे, और काफी ज्यादा ख़राब फॉर्म में भी चल रहे थे। वह कई मैचों में जीरो पर भी आउट हुए थे। जिसकी वजह से सनराइजरस हैदरबाद ने उन्हें अपनी टीम में रीटेन नहीं किया।

हैरी ब्रुक पर पैसों की बारिश कर दी।

सनराइजर्स हैदराबाद ने सबको चौंकाते हुए इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक पर पैसों की बारिश कर दी। उसने हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ब्रुक का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये था। हैरी ब्रुक की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए पहला टी20 मैच 26 जनवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वह अब तक 20 मैचों की 17 पारियों में 372 रन बना चुके हैं। उनका उच्चतम स्कोर 81 रन है। ब्रुक का औसत 26.57 और स्ट्राइक रेट 137.78 का रहा है।

कोनसे खिलाड़ी पर लगी सबसे पहले निलामी?

नीलामी में सबसे पहले न्यूजीलैंड के दिशागज खिलाड़ी और सनराइजर्स हैदराबाद के प्रथम खिलाड़ी केन विलियम्सन बिके। उन्हें गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर ही खरीदा। विलियम्सन के लिए गुजरात के अलावा किसी अन्य टीम ने बोली नहीं लगाई। वहीं, अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा।

You Might Also Like

Khashaba Dadasaheb Jadhav: स्वतंत्र भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक पदक विजेता, जिनके आखिरी साल गरीबी में बीते

Rishabh Pant Accident: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट, अब हालात स्थिर।

CWG 2022: भारत ने जीते 61 मैडल, 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज, भारत रहा चौथे स्थान पर।

Mirabai Chanu: मीराबाई चानू बनी भारत की वेट्लिफ़्टिंग क्वीन

SRH vs MI IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हराया

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

Manipur Violence: मणिपुर जल रहा हैं, सरकार चुप हैं, क्यों?

newsdiggy
newsdiggy
May 10, 2023
Sanae Takaichi बनीं Japan की पहली महिला प्रधानमंत्री
दिल्ली के रेड लाइट इलाके में सेक्स वर्कर्स और उनके परिवारों के लिए खुला पहला क्लिनिक।
India vs England t20 World Cup 2022: भारत की सेमीफाइनल में शर्मनाक हार, इंग्लैंड10 विकेट से जीता
यूरोप के जैसे सड़को वाली दिल्ली सरकार के वादे आखिर कब होंगे पूरे?
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

IND vs AUS:
Sports

IND vs AUS 3rd ODI Highlights: भारत ने आख़िरी वनडे में दिखाया दम, रोहित-विराट की धमाकेदार बल्लेबाज़ी से नौ विकेट से जीत

October 25, 2025
Sneh Rana
Sports

पांच साल के गैप से World Cup हीरो तक: Sneh Rana की शानदार वापसी की कहानी

March 5, 2025
Sports

‘पीरियड्स खत्म हों तो बताना…’, Bangladesh महिला क्रिकेटर Jahanara Alam का यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप, जांच समिति गठित

November 12, 2025
RCB vs PBKS Final
Sports

RCB vs PBKS Final: RCB के फैंस का सपना हुआ सच: 18 साल बाद जीत का खिताब हासिल!

June 4, 2025

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Economy
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Career
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?