NEWS DIGGY

Congress Foundation Day: कांग्रेस ने मनाया 138वां स्थापना दिवस, पार्टी के अध्यक्ष ने फहराया झंडा

कांग्रेस ने

 कांग्रेस ने बुधवार को अपना 138वां स्थापना दिवस मनाया और इस दिवस पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के मोटे पर कांग्रेस संसद संबंधी दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

 

खड़गे ने ट्वीट किया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों की अच्छाई और उन्नति के लिए काम किया। हम संविधान में निहित राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों से जुड़ी, अवसर की समानता में विश्वास करते हैं। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मेरी शभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों की भलाई और प्रगति के लिए काम किया है। हम भारत के संविधान में निहित राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों में गारंटीकृत अवसर की समानता में दृढ़ता से विश्वास करते हैं।

कांग्रेस ने मनाया 138वां स्थापना दिवस

ये भी पढ़े: भारत जोड़ो यात्रा- 7 सितंबर को शुरू हुआ वॉकथॉन जोर पकड़ता जा रहा है

Rahul Gandhi on Twitter: “मुझे गर्व है, मैं ऐसे संगठन का हिस्सा हूं जिसने हर परिस्थिति में सत्य, अहिंसा और संघर्ष का रास्ता चुना और हर कदम हमेशा लोकहित में उठाया।#CongressFoundationDay

खड़गे आज कहा हिस्सा लेंगे ?

खड़गे आज ही मुंबई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां 1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। कांग्रेस के एक नेता के मुताबिक, 1985 के बाद कांग्रेस के कोई अध्यक्ष 28 दिसंबर को पहली बार मुंबई के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

 

कब तक कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही?

आजादी के बाद से लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही है। देश को कांग्रेस से अब तक 7 प्रधानमंत्री मिल चुके हैं। सबसे पहले 1947 से 1964 तक जवाहरलाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और फिर मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे।

 

अभी फिलहाल में लंबे समय के बाद पार्टी को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यभार संभाला है। उनके मार्गदर्शन में हाल में खत्म ‌हिमाचल विधानसभा का चुनाव जीतने में पार्टी सफलतापूर्वक रही है।