News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: FIFA World Cup 2022: एक मैच के टिकट की कीमत सुनकर क्यों चौंके?
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Sports > FIFA World Cup 2022: एक मैच के टिकट की कीमत सुनकर क्यों चौंके?
Sports

FIFA World Cup 2022: एक मैच के टिकट की कीमत सुनकर क्यों चौंके?

newsdiggy
Last updated: May 12, 2025 4:10 pm
newsdiggy
Published November 19, 2022
Share
फीफा वर्ल्ड कप 2022-FIFA World Cup 2022
FIFA World Cup 2022
SHARE

फीफा वर्ल्ड कप 2022 फुटबॉल का खुमार अब शुरू होने जा रहा है. फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फीफा वर्ल्ड कप 2022 इस बार कतर की मेजबानी में हो रहा है. आमतौर पर इतना बड़ा इवेंट स्टेडियम में बैठकर देखने का मजा ही कुछ और होता है. लेकिन, फीफा के टिकट की कीमत सुनकर आप चौंक सकते हैं. आमतौर पर क्रिकेट या हॉकी खेल देखने आए फैंस के लिए टिकट खरीदना आसान भी होता है और फुटबॉल के मामले में किफायती भी. लेकिन फीफा के टिकट की कीमत सुनकर आप इसे घर बैठकर टीवी पर ही देखना पसंद करेंगे.

Contents
क्या बुक हो चुके हैं ज्यादातर टिकट?क्या है चौंकाने वाली टिकट्स की कीमत?कतर पर क्यों लग रहे मानवाधिकार हनन के आरोप?कब होगा फाइनल मुकाबला?फीफा वर्ल्ड कप 2022 का क्या है एंथम सॉन्ग? और कौन परफॉर्म कर रहा है इस एंथम सॉन्ग पर?

क्या बुक हो चुके हैं ज्यादातर टिकट?

FIFA की वेबसाइट के मुताबिक, ग्रुप स्टेज के मुकाबलों के ज्यादातर टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. FIFA की वेबसाइट पर ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक के टिकट्स मौजूद हैं. अभी ग्रुप स्टेज के मैचों के टिकट ऑनलाइन हैं. ऑफलाइन टिकट्स भी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बिकेंगे.

क्या है चौंकाने वाली टिकट्स की कीमत?

कतर ने वर्ल्ड कप टिकेट की कीमत ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक अलग-अलग कैटेगरी में रखी है. इसके अलावा स्टेडियम और सिटिंग कैपेसिटी के हिसाब से भी कीमत तय की गई हैं. ये टिकट फीफा की वेबसाइट्स के अलावा दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी मिलेंगे. हर जगह कीमत अलग-अलग हो सकती हैं. साथ ही कतर ने अपने देशवासियों और विदेशी फैन्स के लिए अलग-अलग टिकट विंडो दी हुई है।

कतर पर क्यों लग रहे मानवाधिकार हनन के आरोप?

कतर को साल 2010 में सेप ब्लाटर के कार्यकाल के दौरान ही मेजबानी सौंपी गई थी. तब से ही आरोप लगता आया है कि मेजबानी के लिए जारी की जाने वाली निविदा प्रक्रिया में धोखाधड़ी हुई थी. कतर पर हालिया महीनों में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगे हैं. मानवाधिकार संगठनों के आरोपों के मुताबिक वहां पर फीफा वर्ल्ड कप के लिए निर्माण कार्यों में काम कर रहे श्रमिकों के साथ गुलामों की तरह व्यवहार किया जाता है. यही नहीं फीफा वर्ल्ड कप के लिए निर्माण कार्यों में भी करप्शन की खबरें मीडिया में फैली थीं.

कब होगा फाइनल मुकाबला?

20 नवंबर को मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच मैच से फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आगाज होगा. फाइनल मुकाबले की बात करें तो यह 18 दिसंबर को खेला जाएगा. इस पीढ़ी के कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए यह फीफा विश्व कप आखिरी टूर्नामेंट साबित हो सकता है. लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार और गैरेथ बेल अपनी-अपनी टीमों के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का क्या है एंथम सॉन्ग? और कौन परफॉर्म कर रहा है इस एंथम सॉन्ग पर?

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का एंथम सॉन्ग ‘लाइट द स्काई’ रिलीज किया जा चुका है. खास बात यह है कि लाइट द स्काई’ गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांस नोरा फतेही ने भी परफॉर्म किया है. नोरा फतेही इस गाने में डांस करती और गाना गाती नजर आ रही हैं. ‘लाइट द स्काई’ गाने का निर्माण रेडऑन ने किया।

दूसरी और अब ये भी जान लेते हैं कि कौनसे खिलाड़ी फुटबॉल को कह सकते हैं अलविदा?

दुनिया के दो महानतम फुटबॉलर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गए हैं. इस बात की पूरी संभावना है कि कतर में होने वाला फीफा विश्व कप इन दोनों खिलाड़ियों को लिए आखिरी बड़ा इंटरनेशनल टूर्नामेंट साबित हो. मेसी ने तो इस बात को कन्फर्म भी कर दिया है कि कतर में आयोजित होने वाला वर्ल्ड कप उनका आखिरी होगा। और पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने संकेत दिया है कि वह अगले साल संन्यास ले सकते हैं। रोनाल्डो इटली लीग की मौजूदा चैंपियन जुवेंटस से खेल रहे हैं। रोनाल्डो ने कहा शायद मैं अपना करिअर अगले साल समाप्त कर सकता हूं….या फिर मैं 40 या 41 साल तक भी खेल सकता हूं।

लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जो मुकाम हासिल किया है उस तक पहुंचना मौजूदा प्लेयर्स के लिए काफी मुश्किल होगा।

Read – https://newsdiggy.com/latamairlines-crash-accident-latam-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%b8/

You Might Also Like

LSG vs GT IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जिएंट्स को 7 रनों से हराया

RR vs DC IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स की 57 रनों से जीत, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार तीसरी हार

PBKS vs LSG IPL 2023: लखनऊ सुपर जिएंट्स एलएसजी ने पंजाब किंग्स को एक बड़े स्कोर में 56 रनों से हरा दिया

Khashaba Dadasaheb Jadhav: स्वतंत्र भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक पदक विजेता, जिनके आखिरी साल गरीबी में बीते

GT vs RR IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

Pathaan: किंग खान शाहरुख की मूवी पठान 1000 करोड़ के क्लब मे हुई शामिल,बाहुबली और दंगल जैसी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स

newsdiggy
newsdiggy
February 23, 2023
उमेश पाल अपहरण मामले में गैंगस्टर – राजनेता अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा
GST New Rules: जीएसटी के नए नियम भारत के लिए बुरा सपना
Atmaram Live Review: हॉरर-कॉमेडी में सोशल मीडिया की दीवानगी का तड़का
PM Modi USA Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन जून या जुलाई में पीएम मोदी की राजकीय यात्रा की करेंगे मेजबानी
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

अथिया शेट्टी और केएल राहुल 
Sports

एक दूजे के हुए अथिया शेट्टी और केएल राहुल, संगीत में पहुंचे अर्जुन कपूर सहित ये सितारे

January 24, 2023

WPL 2023: सानिया मिर्जा बनी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की मेंटर, बेन सॉयर को मुख्य कोच नियुक्त किया गया

February 18, 2023

LSG vs PBKS IPL 2023: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 विकेट से हरा दिया

April 16, 2023

South Africa ने भारत Test Series के लिए घोषित की 15 सदस्यीय टीम, Temba Bavuma की कप्तानी में वापसी

October 27, 2025

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Economy
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Career
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?