NEWS DIGGY

इस्लामाबाद में हुआ घाती हमला, कार रोकने पर हुआ संदेहजनक धमाका हादसे में हुई पुलिसकर्मी कि मौत

इस्लामाबाद terrorist attack in islamabad

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है। इस्लामाबाद में हुआ घाती हमला बताया जा रहा है, कि ये अटैक एक कार में हुआ है। धमाके के बाद इलाके में हड़बड़ी मच गई है। जानकारी के अनुसार ये ब्लास्ट इस्लामाबाद के आई-10/4 सेक्टर में हुआ है। यहा तक कि अभी तक ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका था, तभी जोरदार धमाका हुआ।

आई-10 स्थान में किसकी सूचना मिली है?

पाकिस्तानी समाचार एजेंसी डॉन के अनुसार पुलिस ने समर्थन किया है, कि आई-10 स्थान में एक क्लिनिक के बाहर विस्फोट की सूचना मिली है। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।

पाकिस्तान की एआरवाई न्यूज एजेंसी के अनुसार क्या क्या सामने आया ?

पाकिस्तान की एआरवाई न्यूज एजेंसी के अनुसार धमाके में एक पुलिसवाले की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं और ये भी बताया गया है इसमें चार पुलिसकर्मी भी शामिल है।

ये भी पढ़े: अफगानिस्तान में बस में जोरदार धमाके से अब तक पांच की मौत और कई घायल

 

अधिकारियों ने रोजाना जांच के लिए किसको को रोका था?

इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने रोजाना जांच के लिए एक टैक्सी को रोका था, इसी दौरान एक टैक्सी में ब्लास्ट हुआ।

क्या इससे पहले भी  पाकिस्तान में हमला हुआ था?

इससे पहले पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में घाती हमला हुआ था। जिसमे 57 लोगों की मृत्यु हो गई थी और लगभग 200 लोग घायल हो गए थे। यह धमाका पेशावर की मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ था। धमाके Kocha Risaldar इलाके की किस्सा ख्वानी बाजार में हाजिर मस्जिद में हुआ था।