News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस में हुए शामिल
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Politics > प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस में हुए शामिल
Politics

प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस में हुए शामिल

newsdiggy
Last updated: May 13, 2025 2:38 pm
newsdiggy
Published November 26, 2022
Share
प्रधानमंत्री -संविधान दिवस
संविधान दिवस
SHARE

आज संविधान दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट में आयोजीत समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम ने ई-कोर्ट परियोजना के तहत विभिन्न नई पहलों और वेबसाइट का उद्घाटन किया। इसी के साथ अब स्टिस क्लॉक, जस्टिस मोबाइल एप 2.0, डिजिटल कोर्ट और एस3डब्ल्यूएएएस वेबसाइट शुरू की गईं।

Contents
कानूनों को किया जा रहा सरलएक सप्ताह के बाद भारत को क्या मिलने वाली है?युवा संविधान को समझें, यह देश की अहम जरूरत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 1949 में यह आज का ही दिन था, जब स्वतंत्र भारत ने अपने लिए एक नई भविष्य की नीव डाली थी, इस बार का संविधान दिवस इसलिए भी विशेष है क्योंकि भारत ने अपने आज़ादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में कानूनों को सरल बनाया जा रहा है।

#WATCH आज 26/11 मुंबई आतंकी हमले का दिन भी है, 14 वर्ष पहले जब भारत अपना संविधान दिवस मना रहा था तब उसी दिन मानवता के दुश्मनों ने सबसे बड़ा हमला किया, मुंबई आतंकी हमले में जिनकी मृत्यु हुई मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/lTdyWAbWxU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2022

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के प्रस्तावना ही भारत की मूल भावना है। भारत की मजूबत होती अंतरराष्ट्रीय क्षवि के बीच दुनिया हमें उम्मीद की नजरों से देख रही है। यह देश जिसके बारे में कहा जाता था कि वह बिखर जाएगा। आज यह देश पूरे सामर्थ्य से आगे बढ़ रहा है। इन सबके पीछे हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारा संविधान है।

हमारे संविधान की प्रस्तावना की शुरुआत में जो ‘वी द पीपुल’ लिखा है, यह शब्द नहीं एक भावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, आज 26/11 मुंबई आतंकी हमले का दिन भी है। 14 साल पहले भारत जब अपने संविधान का पर्व मना रहा था, उसी दिन मानवता के दुश्मनों ने भारत पर सबसे बड़ा आतंकी हमला किया था। मैं इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

कानूनों को किया जा रहा सरल

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत के संविधान ने देश की सभी सांस्कृतिक और नैतिक भावना को समाहित किया है। मुझे संतोष है कि आज देश मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में अपने आदर्शों और संविधान की भावना को मजबूत कर रहा है। देश की माताएं-बहनों का सशक्तीकरण हो रहा है। सामान्य मानवी के लिए आज कानूनों को सरल बनाया जा रहा है। समय से न्याय के लिए हमारी न्यायिक प्रणाली कई कदम उठा रही है। मैं इन प्रयासों के लिए सभी को बधाई देता हूं।

एक सप्ताह के बाद भारत को क्या मिलने वाली है?

अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए ही हम देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाते हैं। आज भारत के सामने नित नए अवसर बन रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, एक सप्ताह के बाद भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने वाली है। यह बहुत बड़ा अवसर है। हम सभी टीम इंडिया के रूप में विश्व में भारत की प्रतिष्ठा को बढाएं। यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है। भारत की मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में पहचान है, इसे और सशक्त करना है।

युवा संविधान को समझें, यह देश की अहम जरूरत

पीएम ने कहा, युवाओं को देश के संविधान को समझना चाहिए। जब हमारा संविधान बना, तब देश के सामने क्या परिस्थितयां थीं? संविधान सभा की बहसों में उस समय क्या हुआ था? इसकी जानकारी युवाओं को होनी चाहिए। इससे उनकी समझ और बढ़ेगी। उन्होंने कहा, हमारी संविधान सभा में 15 महिला सदस्य थीं। इन महिलाओं के योगदान की चर्चा कम ही हो पाती है। जब युवा इसे जानेंगे तो उन्हें अपने सवालों का जवाब खुद ही मिलेगा। आजादी के अमृत काल में यह भी देश की एक अहम जरूरत है। मुझे आशा है कि संविधान इस दिशा में हमारे संकल्पों को और अधिक ऊर्जा देगा।

Read – https://newsdiggy.com/rahulgandhi-bombthreatening-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b/

You Might Also Like

Hate Speech: हेट स्पीच देनें वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- धर्म को राजनीति से दूर रखें राजनेता

दिल्ली में प्राइवेट स्कूल फीस नियंत्रण विधेयक: BJP की प्रियंका गौतम ने रखी साफ बात

राष्ट्रपति चुनाव हुआ पूरा, 21 जुलाई को आएगा नतीजा

भारत जोड़ो यात्रा: कन्याकुमारी में आखिर कितना है उत्साह?

Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम 2022 चुनावों के ज्यादातर प्रत्याशी पैसे से अमीर लेकिन शिक्षा में गरीब।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News
एलोन मस्क
World

Elon Musk: एलोन मस्क ने ट्विटर ब्लू वेरिफिकेशन बैज को फिर से लॉन्च किया।

newsdiggy
newsdiggy
November 23, 2022
चमत्कार हुआ दो दिन बाद मलबे से जिंदा निकला छह साल का बच्चा, माता-पिता की मौत।
जानें CAG (Comptroller and Auditor General of India) क्या हैं?
लखीमपुर खीरी में तेंदुआ अपने बच्चों के साथ दिखा, ग्रामीणों में दहशत
दलित युवक का अपहरण कर पीटा, जबरन पिलाया पेशाब; तीन आरोपी गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

हरीश रावत
Politics

हरीश रावत का बड़ा बयान – पांच लाख दूंगा, हिम्मत है तो मुझ पर मुकदमा करके देखो

December 13, 2022

Delhi Election 2025: दिल्ली के दिल में कौन? कितने लोग बदलना चाहते हैं सरकार? जाने!

February 5, 2025
Prashant Kishor
Politics

तीसरा मोर्चा, नया सूत्रधार: Prashant Kishor की बिहार को बदलने की मुहिम

October 9, 2025
nitish kumar hindi news
Politics

नीतीश कुमार ने एनडीए से गठबंधन तोड़ा, पार्टी से दिया इस्तीफा

August 9, 2022

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Economy
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Career
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?