NEWS DIGGY

दिल्ली को दो नए मंत्री मिलेंगे, आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को किया जाएगा पदोन्नत।

सौरभ भारद्वाज और आतिशी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में नियुक्ति के लिए आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नाम उपराज्यपाल को भेज दिए हैं।

 

पूर्व मंत्रियों के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद आया है, जो शहर सरकार के प्रमुख चेहरे थे और COVID-19 संकट के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।

 

सौरभ भारद्वाज ने कहा भाजपा की साजिश

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब सत्ताधारी पार्टी की साजिशों के कारण हो रहा हैं जिसकी वजह से दिल्ली सरकार के दो मंत्री आज जेल में हैं। उन्होंने आगे ये भी बताया कि दोनो मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन, जो अपने काम के लिए जाने जाते हैं, को जेल में डाल दिया गया है। केंद्र ने दोनो मंत्रियों की झूठे मामलों में फंसाया हैं।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वस्थ मंत्री सत्येंद्र जैन ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार किया इस्तीफा।

 

मनीष संभाल रहे थे 18 मंत्रालय

सिसोदिया और जैन ने कल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। दिल्ली में एक छोटा मंत्रिमंडल है। मुख्यमंत्री के अलावा छह मंत्री हैं। अधिकांश महत्वपूर्ण मंत्रालय इन दोनों (सिसोदिया और जैन) के पास थे। उन्होंने इस्तीफा इसलिए दिया है ताकि दिल्ली के विकास का काम प्रभावित न हो. जल्द ही उनकी जगह दो नए मंत्री नियुक्त किए जाएंगे। सत्येंद्र जैन के नहीं रहने पर उनका मंत्रालय भी मनीष सिसोदिया को दिया गया था। उनके पास 18 मंत्रालय थे। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, गृह, उत्पाद शुल्क मिलाकर 18 मंत्रालय उनके पास था।

 

ये भी पढ़े: Manish sisodia: क्या है दिल्ली शराब घोटाला जिसमें आप नेता मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है?

 

सौरभ भारद्वाज और आतिशी दोनो ही होंगे युवा चेहरे

आतिशी मार्लेना कालकाजी से विधायक हैं और उन्होंने मनीष सिसोदिया के साथ शिक्षा मंत्रालय में काम भी किया हैं वही सौरभ भारद्वाज आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता हैं और अभी फिलहाल दिल्ली जा बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं। सौरभ ने 49 दिन की आम आदमी पार्टी की सरकार में काम भी किया हैं। आम आदमी पार्टी कैबिनेट की आतिशी पहली महिला मंत्री होंगी।

 

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद होगा शपथ ग्रहण समारोह

आप नेता और दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। उनका इस्तीफा अब दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही दोनो मंत्रियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा।अभी दोनो पुराने मंत्रियों के इस्तीफे की फाइल की भी मंजूरी मिलनी बाकी हैं।

 

अब देखना होगा कि ये दो नए युवा और नए चेहरे दिल्ली की सरकार के लिए कितने कामगार साबित होंगे।