NEWS DIGGY

कक्षा पहली के छात्र ने टीचर को मारी गोली, टीचर की हालत गंभीर और छात्र पुलिस कि हिरासत में

टीचर 6 years old student shot a teacher in us school

अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक बहुत ही आश्चर्य करने वाली घटना सामने आई ‌है। दरअसल यहां के एक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे ने अपनी टीचर को गोली मार दी। बच्चे की उम्र 6 साल बताई जा रही है। गोली लगने से महिला टीचर बुरी तरह घायल हो गईं। टीचर की हालत बहुत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है दोषी स्टूडेंट पुलिस की हिरासत में है।

 

पुलिस ने क्या बताया ?

पुलिस का कहना है कि ये कोई हादसा नहीं था बल्कि जानबूझकर गोली चलाई गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला वर्जीनिया के न्यूपोर्ट न्यूज शहर के एलिमेंट्री रिचनिक स्कूल का है। क्लासरूम में बन्दूक बाजी की घटना शुक्रवार 6 जनवरी की है। पुलिस चीफ स्टीफ ड्रू ने बताया कि कक्षा में कुछ लडाई झगडे के कारण एक गोली चली थी।

 

गोली चलने के बाद गोली किसको लगी?

इस दौरान टीचर को गोली लग गई। घायल हुई टीचर की लगभग 30 उम्र साल के आसपास बताई जा रही है। आरोपी स्टूडेंट को हिरासत में लेकर पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है। कि 6 साल के बच्चे के पास बंदूक कैसे आई। पुलिस चीफ स्टीव ड्रू ने कहा कि वो जानना चाहते हैं। कि वह गन कहां से आई।

 

इस हादसे के बाद कौन निराश और सदमे में हैं?

जानकारी के अनुसार विद्यालय के बाकी बच्चे सुरक्षित हैं। शहर के स्कूल अधीक्षक जॉर्ज पार्कर ने कहा कि स्कूल में फायरिंग की घटना से वे सदमे में हैं और निराश हैं। उन्होंने कहा कि ये पक्का करने की जरूरत है कि बच्चों और युवाओं को बंदूकें प्राप्त न हों।