NEWS DIGGY

देश में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा उत्सव

पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हैं इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जनता को देशप्रेम से अवगत कराने के लिए एक नई मुहिम की शुरुआत कर दी हैं।

 

तिरंगा उत्सव में संस्कृति मंत्रालय ने किया कार्यक्रम का आयोजन

अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए संस्कृति मंत्रालय ने कल (2 अगस्त) नई दिल्ली में तिरंगा उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को आयोजित तिरंगे का डिजाइन तैयार करने वाले पिंगली वैंकैया की 146वी जयंती पर श्रद्धांजलि के रूप में किया। इस अवसर पर पिंगली के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। देश को पिंगली वेंकैया के राष्ट्रप्रेम से अवगत कराने के लिए एक सांस्कृतिक और संगीतमय कार्यक्रमों से भरी शाम को आयोजित किया गया।

 

कौन थे पिंगली वैंकैया?

पिंगली वैंकिया एक स्वतंत्रता सेनानी थे जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बहुत बड़े अनुयायी थे। पिंगली गांधी के सिद्धांतो पर ही चला करते थे। महात्मा गांधी के काफी अनुरोध करने के बाद पिंगली ने राष्ट्रध्वज का डिजाइन तैयार करने का फैसला किया। उन्होंने ही बड़े मेहनत और देशप्रेम का उदाहरण देते हुए राष्ट्र ध्वज को तैयार किया। पिंगली ने राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंगों के साथ प्रस्तुत किया जिसमे केसरिया,सफेद और हरा रंग था जिनके बीच एक चक्र भी था। तीन रंगों का समावेश होने के कारण इसे तिरंगा नाम दिया गया।

 

तिरंगा उत्सव का मुख्य आकर्षण

तिरंगा उत्सव में  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिंगली वेंकैया के सम्मान में एक डाक टिकट भी जारी किया।तिरंगा उत्सव में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी जनजातीय सेनानियों की स्मृति में ‘अमर चित्र कथा’ का विमोचन भी हुआ। गृह मंत्री अमित शाह ने पिंगली वेंकैया के परिवार वालों को बधाई दी. वहीं, ‘तिरंगा गान’ भी लॉन्च किया गया।

 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, अमित शाह ने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्यार और सम्मान दिखाने के लिए अपने सोशल मीडिया खातों की डीपी को तिरंगा में बदलने का आग्रह किया। गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और प्रधानमंत्री ने 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया है। हर घर तिरंगे में भाग लेकर हम अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन लोगों के लिए जिन्होंने अपने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

 

तिरंगा रैली का आयोजन

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ पहल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दिल्ली में संसद सदस्यों के लिए एक तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई।

 

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसकी सूचना मंगलवार को दी थी कि संस्कृति मंत्रालय बुधवार को लाल किले से संसद तक सभी दलों के सांसदों के लिए ‘तिरंगा बाइक रैली’ का आयोजन करेगा। जोशी ने कहा था कि यह संस्कृति मंत्रालय का कार्यक्रम है न कि पार्टी का।

 

भाजपा अध्यक्ष ने युवा के जागरूकता लिए की तैयारियां

इससे पहले, बैठक में, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 9 अगस्त से शुरू होने वाली भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सदस्यों के लिए कई अभ्यासों की रूपरेखा तैयार की।

 

नड्डा ने पार्टी सदस्यों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रचारित करने के लिए सुबह नौ से 11 बजे के बीच ‘प्रभात फेरी’ (सुबह जुलूस) निकालने के लिए कहा, जबकि देश भर में इसकी युवा शाखा बाइक पर ‘तिरंगा यात्रा’ करेगी।

 

विपक्ष ने नही लिया रैली में भाग

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को बताया कि देश 75वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा हैं इसे  आजादी का अमृत महोत्सव भी कहा जा रहा हैं।इसी के तहत स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए विपक्षी दलों के सांसदों को दिल्ली में एक बाइक रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन विपक्ष ने इस रैली में भाग नहीं लिया।

 

मंत्री ने आगे कहा कि रैली युवाओं को यह संदेश देने में मदद करेगी। उन्होंने आगे ये भी बताया कि भाजपा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने और भारत के गौरव को बढ़ाने के लिए काम करेगी।

 

बाइक रैली में मंत्रियों सहित युवाओं ने लिया हिस्सा

हर घर तिरंगा बाइक रैली संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को एक मेगा ‘तिरंगा उत्सव’ कार्यक्रम की मेजबानी के बाद इस रैली का आयोजन किया गया।

 

दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और युवा सांसदों समेत कई सांसदों ने बाइक रैली में हिस्सा लिया। सड़कों पर तिरंगा और पहियों पर सांसद, इस आयोजन ने सामाजिक संदेश देते हुए नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने की कोशिश की। सांसदों के लिए तिरंगा बाइक रैली को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और पीयूष गोयल के साथ लाल किले से हरी झंडी दिखाई। जिसका समापन विजय चौक पर हुआ।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिरंगा उत्सव के दौरान नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बड़े उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की और दुनिया को यह बताने की अपील की कि भारत नींद से उठ गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है।