News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: हिमाचल प्रदेश में सफल मतदान के बाद भी नहीं टूटा पिछले चुनाव का रिकॉर्ड, 70.34 फीसदी हुई वोटिंग।
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Politics > हिमाचल प्रदेश में सफल मतदान के बाद भी नहीं टूटा पिछले चुनाव का रिकॉर्ड, 70.34 फीसदी हुई वोटिंग।
Politics

हिमाचल प्रदेश में सफल मतदान के बाद भी नहीं टूटा पिछले चुनाव का रिकॉर्ड, 70.34 फीसदी हुई वोटिंग।

newsdiggy
Last updated: May 12, 2025 4:04 pm
newsdiggy
Published November 15, 2022
Share
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल में सफल मतदान
SHARE

हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों के लिए वोटिंग समाप्त हो चुकी है। नतीजा भी आठ दिसंबर को आ जाएगा। बीजेपी, कांग्रेस और आप सभी को उम्मीद है। चुनाव वहीं जीतेंगी। वैसे तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला रहता है, लेकिन इस बार चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी (AAP) भी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 70.94 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग ऊना में 76.69 फीसदी हुई। वहीं कुल्लू में सबसे कम, जहां 67.41 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। बता दें कि 2017 में हुए पिछले चुनाव में रिकॉर्ड 75.57 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

Contents
कितने जिलों कि स्थिति वोटों से हुई सफल और कितनों की स्थिति हुई असफल?दूसरी तरफ चुनाव में कांग्रेस व सत्ताधारी दल बीजेपी के बीच मुकाबला।कांग्रेस ने कहा?प्रियंका ने जमकर किया चुनाव प्रचारज्यादा चर्चा में है कांग्रेस बनाएगी हिमाचल में इस बार अपनी सरकार।एक्सपर्ट्स भी चाहते हैं कि इस बार बढ़े प्रियंका का राजनीतिक कद।

कितने जिलों कि स्थिति वोटों से हुई सफल और कितनों की स्थिति हुई असफल?

हिमाचल प्रदेश में  70.94 फीसदी वोटिंग हुई. सबसे ज्यादा 76.69 प्रतिशत वोट ऊना जिले में पड़े हैं. सोलन में 73.21 फीसदी, ऊना में 76..69 प्रतिशत और लाहौल स्पीति में 67.54 फीसदी मतदान हुआ है. बिलासपुर में 69.72%, चम्बा में 70.74%, हमीरपुर में 67.07%, कांगड़ा में 71.27%, किन्नौर में 62%, कुल्लू में 70.50%, शिमला 68.21% और सोलन में 75.12 फीसदी लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया. मंडी जिले 70. 76 वोटिंग हुई।

दूसरी तरफ चुनाव में कांग्रेस व सत्ताधारी दल बीजेपी के बीच मुकाबला।

वापसी कोशिश कर रही कांग्रेस को हिमाचल में हर पांच में सत्ता परिवर्तन की परंपरा पर भरोसा है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को अपनी ही पार्टी के बागियों और अग्निवीर योजना से नाराज युवाओं के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। मौके को भुनाते हुए कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में अपनी रणनीति तैयार की और कैंपेनिंग की कमान प्रियंका गांधी ने अपने हाथ में ली।

कांग्रेस ने कहा?

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “हिमाचल वोट करेगा ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) के लिए, हिमाचल प्रदेश वोट करेगा रोजगार के लिए, हिमाचल प्रदेश वोट करेगा ‘हर घर लक्ष्मी’ के लिए। आइए, भारी संख्या में मतदान कीजिए और हिमाचल की प्रगति और खुशहाल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए।”

प्रियंका ने जमकर किया चुनाव प्रचार

हिमाचल प्रदेश में चुनाव की घोषणा के बाद प्रियंका ने मंडी, कांगड़ा, ऊना और सिरमौर के सतौन में एक-एक जनसभा करके राज्य के चारों संसदीय क्षेत्रों को कवर किया। चुनाव घोषणा से पहले प्रियंका ने सोलन में रैली भी की थी। उनके साथ राजस्थान के पूर्व डेप्युटी सीएम और हिमाचल चुनाव के पर्यवेक्षक सचिन पायलट ने 16 रैलियां कीं।

राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर हिमाचल में कांग्रेस जीतती है तो इससे प्रियंका गांधी का राजनीतिक कद बढ़ेगा। वहीं राज्य में कांग्रेस की वापसी पार्टी के लिए बूस्टर डोज का काम करेंगी।

ज्यादा चर्चा में है कांग्रेस बनाएगी हिमाचल में इस बार अपनी सरकार।

हिमाचल में कांग्रेस की जीत की उम्मीदों के पीछे एक और वजह भी है, वह है- पार्टी का मजबूत संगठन। पिछले दिनों कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया था कि यूपी में कांग्रेस संगठन की कमी से जूझ रही है इसलिए वहां हम हारे लेकिन हिमाचल में कांग्रेस के पास जमीन पर कार्यकर्ता हैं और मजबूत पार्टी संगठन है।

एक्सपर्ट्स भी चाहते हैं कि इस बार बढ़े प्रियंका का राजनीतिक कद।

वरिष्ठ पत्रकार राशिद किदवई कहते हैं, ‘अगर हिमाचल में कांग्रेस जीतती है तो प्रियंका को श्रेय मिलेगा क्योंकि वह केंद्र बिंदु रही हैं। उन्होंने कांग्रेस के अलग-अलग धड़ों को संभाला। वहां सभी बागियों में तालमेल बिठाया। हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ मिलकर माइक्रो मैनेजमेंट लेवल पर काम किया। सचिन पायलट भी उनके साथ सक्रिय नजर आए। कांग्रेस अगर वहां जीतती है तो पार्टी के अंदर और बाहर भी प्रियंका का राजनीतिक कद बढ़ेगा। कांग्रेस ने वहां स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने ओल्ड पेंशन स्कीम, सेब की खेती पर बात की। चुनाव में यह सभी बातें उनके फेवर में जा सकती  है।

You Might Also Like

राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला नागदा से गिरफ्तार, बोला- मेरी मनोदशा ठीक नहीं

महंगाई और बेरोजगारी- कांग्रेस के देशभर में विरोध प्रदर्शन

Congress Foundation Day: कांग्रेस ने मनाया 138वां स्थापना दिवस, पार्टी के अध्यक्ष ने फहराया झंडा

कई पार्टियां विभिन्न राय रखने के लिए बाध्य: अडानी की टिप्पणी के बाद, शरद पवार ने कहा विपक्षी एकता को कोई खतरा नहीं

दिल्ली के ‘आप’ पार्षदों ने बढ़ाया पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद का हाथ

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

Bastar में नक्सलियों का सबसे बड़ा सरेंडर: 208 ने हथियार डालकर किया मुख्यधारा में वापसी

Ayush Soni
Ayush Soni
October 17, 2025
Beggars Corporation: वाराणसी के भिखारी बने बिजनेसमैन, चंद्र मिश्रा की बेगर्स कॉर्पोरेशन ने छेड़ी मुहिम
स्पेंटा रूमी पटेल और डॉ. फरजाना लकड़ावाला ने जीता गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2023 का खिताब
मोहम्मद ए नबी की गुस्ताखी में निशांक राठौर की हत्या?
The long-awaited commitment to constructing the Ram Mandir is now coming to an end
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

Karnataka में सीएम विवाद पर विराम: Siddaramaiah और Shivkumar साथ आए

November 29, 2025
Himachal Next CM
Politics

Himachal Next CM: एक बार फिर जारी रहा रिवाज। पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार

December 10, 2022
सोनिया गांधी -Sonia Gandhi
Politics

सोनिया गांधी से पूछताछ, देशभर में विरोध प्रदर्शन

July 23, 2022

IRCTC घोटाला: लालू यादव और परिवार पर आरोप तय

October 13, 2025

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Economy
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Career
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?