NEWS DIGGY

news diggy

महंगाई और बेरोजगारी- कांग्रेस के देशभर में विरोध प्रदर्शन

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस देशभर में कर रहे विरोध प्रदर्शन। इसी महंगाई के खिलाफ कई राज्यों में भी कांग्रेस विरोध प्रदर्शन हो रहे और इसमें प्रधानमंत्री आवास को भी घेरने की योजना बनाई गई।

 

कांग्रेस पार्टी महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ 5 अगस्त यानी कि आज देश भर में करे रहे विरोध प्रदर्शन

आपको बता दे की पिछले नौ दिनों में कुल ₹5.60 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यहाँ तक की CNG और PNG के दाम भी बढ़े गए हैं।

 

इसी महंगाई के खिलाफ कई राज्यों में भी कांग्रेस विरोध प्रदर्शन हो रहे और इसमें प्रधानमंत्री आवास को भी घेरने की योजना बनाई गई। जिसमे CWC के सदस्य विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व सांसद और कई वरिष्ठ नेता ने भी भाग लिया।

 

देशभर में चल रहे महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में अहमदाबाद में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर भी गुजरात कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया,फिर जब पुलिस वहाँ पहुँची तो उन्हें प्रदर्शन करने के लिए रोका जाने लगा।

 

कुछ दिन पहले भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था की

प्रधानमंत्री की Daily To-Do List.

1.पेट्रोल-डीजल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं,
2.लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं,
3.युवा को रोजगार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं,
4.आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं और,
5.किसानों को और लाचार कैसे करूं।
देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹100 के पार हो गई है और इंद्रप्रस्थ गैस ने 33% की बढ़ोतरी की है,जबकि मुंबई में,महानगर गैस ने 27% की बढ़ोतरी की है।

 

कांग्रेसियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के कारण लोग अपनी गृहस्थी नहीं चला पा रहे हैं. डीजल-पेट्रोल और गैस के बाद अब सरकार ने खाद्य पदार्थों पर GST लगा दिया है,यहाँ तक कि अब खाने के सामान पर भी GST लग रहा है।

 

प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुए नेताओं ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। प्रदर्शन के दौरान सभी नेता ‘चुनाव खत्म और लूट चालू’ के नारे लगाते नजर आए।