News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: महाराष्ट्र की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में धमाका, 8 की जान गई, 7 घायल
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > National > महाराष्ट्र की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में धमाका, 8 की जान गई, 7 घायल
National

महाराष्ट्र की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में धमाका, 8 की जान गई, 7 घायल

newsdiggy
Last updated: May 12, 2025 3:48 pm
newsdiggy
Published January 24, 2025
Share
SHARE

महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार (24 जनवरी) को एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य कर्मचारियों के हताहत होने की भी सूचना है। फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में यह ब्लास्ट हुआ है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 8 लोगों के मौत की जानकारी दी है।

Contents
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र ने दिया हर संभव मदद का आश्वासननाना पटोले ने बताया मोदी सरकार का फेलियर14 कर्मचारी फैक्ट्री में थे मौजूदक्या होती है ऑर्डिनेंस फैक्ट्री?

फैक्ट्री में ब्लास्ट की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि हथियार बनाने वाले भारी सामान के टुकड़े आसपास बिखरे पड़े हैं। ब्लास्ट के बाद काला धुआं आसमान में दूर तक उठता हुआ देखा जा सकता है. वहीं, बताया जा रहा है कि धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिसकी चपेट में कई लोगों के आने की आशंका है।

घटनास्थल पर पुलिस की टीमें मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इलाके में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है, जो लोगों को बचाने में मदद कर रही है।

Table of Contents

Toggle
  • महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन
  • नाना पटोले ने बताया मोदी सरकार का फेलियर
  • 14 कर्मचारी फैक्ट्री में थे मौजूद
  • क्या होती है ऑर्डिनेंस फैक्ट्री?

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

भंडारा जिले में एक आयुध फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छत गिरने से 13 से 14 कर्मचारी फंस गए। उनमें से पांच को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं और सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है। बचाव कार्य के लिए SDRF और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी। जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय में बचाव कार्यों में शामिल है। चिकित्सा सहायता के लिए टीमों को भी तैयार रखा गया है।

नाना पटोले ने बताया मोदी सरकार का फेलियर

भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट की घटना पर कांग्रेस ने बीजेपी नीत एनडीए सरकार पर हमला बोला है। नाना पटोले ने कहा कि यह धमाका मोदी सरकार का फेलियर बताता है।

14 कर्मचारी फैक्ट्री में थे मौजूद

धमाका शुक्रवार (24 जनवरी) की सुबह 10:30 से 10:45 के बीच हुई। इस समय फैक्ट्री में 14 कर्मचारी काम कर रहे थे। चार से पांच लोगों को गंभीर जख्मी अवस्था में बाहर निकाला गया है। मौके पर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के अधिकारियों के अलावा, फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।

क्या होती है ऑर्डिनेंस फैक्ट्री?

भारतीय आयुध फैक्ट्री भारत की एक इंडस्ट्री है, जो रक्षा मंत्रालय के लिए काम करती है. यहां रक्षा में इस्तेमाल किया जाने वाला सामान बनता है। ऑर्डिनेंस विभाग का मुख्यालय कोलकाता में है।

You Might Also Like

Agra: आगरा के धर्मशाला में खुदाई के दौरान हुई एक घटना, पांच मकान और मंदिर गिरे

Bharat Jodo Yatra- 7 सितंबर को शुरू हुआ वॉकथॉन जोर पकड़ता जा रहा है

महिला ने कहा कि बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उनकी तलाशी ली जा रही है, सीआईएसएफ ने कहा कि वे आंतरिक रूप से मामले को देखेंगे

श्रीकांत त्यागी धमकियों के 4 दिन बाद पुलिस ने दबोचा

Badrinath Yatra 2023: क्या जोशीमठ मार्ग ही होगा बदरीनाथ यात्रा के लिए इकलौता विकल्प?

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

दिल्ली में पहली बार होगा G-20 शिखर सम्मेलन 2023, क्यूं है ख़ास?

newsdiggy
newsdiggy
September 5, 2023
एक दूजे के हुए अथिया शेट्टी और केएल राहुल, संगीत में पहुंचे अर्जुन कपूर सहित ये सितारे
देश में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा उत्सव
LSG vs DC IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपीटल्स को 50 रनों से हराया
President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26-30 दिसंबर तक हैदराबाद के दौरे पर।
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

Manipur Violence: मणिपुर जल रहा हैं, सरकार चुप हैं, क्यों?

May 10, 2023
यूरोपीय सी-295
National

ट्रांसपोर्ट फ्लीट को आधुनिक बनाएगी वायुसेना, सोवियत काल के AN-32 एयरक्राफ्ट की जगह लेंगे यूरोपीय सी-295

December 3, 2022
संतोख सिंह चौधरी
National

Santosh Singh Chaudhary: सर्दी के चलते 76 वर्ष के सांसद संतोख सिंह चौधरी को हार्ट अटैक से हुई मौत, राहुल गांधी को सपा से नसीहत

January 14, 2023

UCC क्या है? पुष्कर सिंह धामी का लीविंग रिलेशनशिप पर क्या फैसला है जानें!

March 7, 2025

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • World
  • Entertainment
  • Crime
  • Finance
  • Event
  • Technology
  • Election
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Career
  • Privacy Policy

Shows

  • POV
  • Anchor for a day

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?