News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: राष्ट्रपति चुनाव हुआ पूरा, 21 जुलाई को आएगा नतीजा
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Politics > राष्ट्रपति चुनाव हुआ पूरा, 21 जुलाई को आएगा नतीजा
Politics

राष्ट्रपति चुनाव हुआ पूरा, 21 जुलाई को आएगा नतीजा

newsdiggy
Last updated: May 12, 2025 3:50 pm
newsdiggy
Published July 18, 2022
Share
राष्ट्रपति चुनाव
SHARE

राष्ट्रपति- राष्ट्र सेवक

राष्ट्रपति एक देश की अहम कड़ी होती हैं। पूर्व राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा हो चुका हैं जिसके बाद बारी आती हैं अगले राष्ट्रपति चुनाव की।. आज देश के अगले राष्ट्रपति चुनाव के मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली जिसमे देश के लगभग  4800 निर्वाचित सांसद और विधायकों ने हिस्सा लिया। पीएम नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा कई सांसद और केंद्रीय मंत्री ने वोट डाला।

Contents
राष्ट्रपति- राष्ट्र सेवकउम्मीदवारों के बीच युद्धपद के लिए उम्मीदवारों के बीच वोटों की लड़ाई

 

उम्मीदवारों के बीच युद्ध

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है। वोटों का गणित देखे तो द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की मानी जा रही है। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो वह आदिवासी समुदाय की देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली शख्सियत होंगी। मतदान के बाद सभी राज्यों से मत पेटियां दिल्ली लाई जाएंगी और 21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

 

राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी को लेकर जिस तरह से विपक्ष ने शुरू में एकजुटता दिखाने की कोशिश की थी वह बिखरती हुई नजर आई। चुनाव से पहले विपक्ष खुद मान रहा था कि सत्ता पक्ष की जीत निश्चित है। दरअसल, बीजेपी ने मुर्मू के रूप में महिला और ट्राइबल दोनों ही कार्ड खेलकर कई राज्यों में विपक्ष को धर्मसंकट में डाल दिया।इसलिए कई विपक्षी दलों ने धीरे-धीरे खुद को इस मुहिम से दूर करना शुरू कर दिया। लेकिन अब चुनाव के बाद सबको मुर्मू का पलड़ा ही भारी दिख रहा हैं।

 

yashwant sinha and draupadi murmu
Yashwant Sinha and Draupadi Murmu

पद के लिए उम्मीदवारों के बीच वोटों की लड़ाई

मतदान के दौरान ऐसे खबरें आईं कि कांग्रेस, एनसीपी और समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं ने भी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है। बताया जा रहा है कि गुजरात में एनसीपी, यूपी में समाजवादी पार्टी और ओडिशा में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है। अगर ये खबरें सही हैं तो मूर्मू की जीत और भी एकतरफा हो सकती है।

हालांकि यशवंत सिन्हा ने भी मतदान से पहले बीजेपी समेत सभी दलों के सांसदों-विधायकों से अपील की थी कि वे दलीय आधार पर मतदान करने की बजाय उनके पक्ष में वोट डालें। अब 21 जुलाई को साफ हो ही जायेगा की मुर्मू या यशवंत दोनो में से  किसने राष्ट्रपति पद पर अपनी धाक जमाई हैं।

You Might Also Like

हम भारतीय हैं, पाकिस्तानी नहीं: AAP पार्षद कुलदीप कुमार का भाजपा को करारा जवाब

स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी के बीच छिड़ी शब्दो की जंग

Ashram Flyover: दिल्ली-नोएडा चालको के लिए बड़ी राहत, अब बिना जाम के आराम से पहुंच पाएंगे घर, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन

Prime Minister Narendra Modi inaugurated the ‘Atal Setu’

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर संवैधानिक आंबेडकर ने क्या कहा था कैसा साबित होगा अनुच्छेद 324 ?

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News
Event

देश में अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा उत्सव

newsdiggy
newsdiggy
August 3, 2022
दिल वालों की दिल्ली की जगह ‘दिल दहलाने वाले कांडों की दिल्ली
RR vs GT IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने एक तरफा मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हरा दिया
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर संवैधानिक आंबेडकर ने क्या कहा था कैसा साबित होगा अनुच्छेद 324 ?
Rishabh Pant Accident: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट, अब हालात स्थिर।
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

Delhi Exit Poll: दिल्ली में तख्तापलट, जानें अलग-अलग एग्जिट पोल के नतीजे, किसकी बनेगी सरकार?

February 6, 2025
Politics

नई शराब नीति- दिल्ली में 1 अगस्त से लागू होगी

July 30, 2022

Delhi को मिला Rekha Gupta का नेतृत्व, प्रवेश वर्मा-कपिल मिश्रा समेत 6 मंत्रियों ने ली शपथ

February 20, 2025

National Youth Day: Birth Anniversary of Swami Vivekananda

January 12, 2024

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Economy
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Career
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?