News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • अर्थव्यवस्था
  • इवेंट
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया 
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्पोर्टस
  • चुनाव
  • मौसम
  • हेल्थ
Reading: Delhi Assembly Elections 2025: 70 विधानसभा सीटों पर खत्म हुई वोटिंग, 8 फरवरी को निर्धारित होगी 699 प्रत्याशियों की किस्मत
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • अर्थव्यवस्था
  • इवेंट
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया 
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • स्पोर्टस
  • चुनाव
  • मौसम
  • हेल्थ
Follow US
News Diggy > Blog > राजनीति > Delhi Assembly Elections 2025: 70 विधानसभा सीटों पर खत्म हुई वोटिंग, 8 फरवरी को निर्धारित होगी 699 प्रत्याशियों की किस्मत
राजनीति

Delhi Assembly Elections 2025: 70 विधानसभा सीटों पर खत्म हुई वोटिंग, 8 फरवरी को निर्धारित होगी 699 प्रत्याशियों की किस्मत

newsdiggy
Last updated: May 12, 2025 3:47 pm
newsdiggy
Published February 6, 2025
Share
SHARE

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों(Delhi Assembly Elections 2025) के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। इस बार चुनाव में लगभग 60 फीसदी वोटिंग हुई है। 11 एग्जिट पोल में से 7 में बीजेपी की सरकार बनने का पूर्वानुमान हैं। वहीं, एक एग्जिट पोल में आप और बीजेपी में कांटे की टक्कर की बात कही गई है। दो एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की सत्ता में वापसी का अनुमान व्यक्त कर रहे हैं.

Contents
Delhi Assembly Elections 2025: एग्जिट पोल का पिछला इतिहासDelhi Assembly Elections 2025: बड़ी बातेंएग्जिट पोल ही नहीं वास्तविक रिजल्ट भी ऐसे ही होगें : वीडी शर्माएग्जिट पोल रिजल्ट के बाद कांग्रेस को लेकर उठने लगे सवालएग्जिट पोल में AAP को कम कर आंक रहे… कांग्रेस के संदीप दीक्षित ने कही बात

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 603 पुरुष और 96 महिला उम्मीदवार हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 672 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है। दोनों ने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। वहीं, भाजपा ने एक-एक सीट जेडीयू और लोजपा (रामविलास) को दी। दिल्ली में मुख्य रूप से भाजपा, ‘आप’ और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। (Delhi Assembly Elections 2025)

 

वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में सत्तारूढ़ आप पार्टी के लिए मायूसी वाली खबर है। वहीं अगर एग्जिट पोल्स का अनुमान सच साबित हुए तो 27 साल बाद बीजेपी दिल्ली में सत्ता में वापसी करती दिख रही है। हालांकि, नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल के लिए अच्छी खबर नहीं हैं। एग्जिट पोल केजरीवाल के हारने का पूर्वानुमान है।

Delhi Assembly Elections 2025: एग्जिट पोल का पिछला इतिहास

 

एग्जिट पोल के नतीजों के इतिहास की बात करें तो 2015 में एग्जिट पोल के नतीजे वास्तविक नतीजों से बिल्कुल अलग थे। हालांकि, 2020 में एग्जिट पोल के नतीजे वास्तविक रिजल्ट के करीब थे। ऐसे में जानते हैं कि आखिर एग्जिट पोल में किसकी सरकार बन सकती है।(Delhi Assembly Elections 2025)

 

ये भी पढ़ें : दिल्ली के दिल ? बनेगी दिल्ली सरकार

 

Delhi Assembly Elections 2025: बड़ी बातें

 

  • एग्जिट पोल ही नहीं वास्तविक रिजल्ट भी ऐसे ही होगें : वीडी शर्मा

     

    Delhi Assembly Election 2025
    V. D. Sharma

    दिल्ली चुनाव के बाद एग्जिट पोल पर मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडी शर्मा ने कहा किकेवल एग्जिट पोल ही नहीं, बल्कि वास्तविक पोल भी यही नतीजे लाएगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को बदहाल स्थिति में ला दिया… दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजधानी में विकास सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया है… केवल एक दिन बचा है, सभी को वास्तविक परिणाम पता चल जाएगा। 

  • एग्जिट पोल रिजल्ट के बाद कांग्रेस को लेकर उठने लगे सवाल

दिल्ली चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर टीएमसी सांसद कीर्ति आज़ाद ने कहा कि अगर वाकई बीजेपी सरकार बना रही है, तो कांग्रेस को कुछ विचार-विमर्श करना चाहिए। वे हरियाणा और महाराष्ट्र में हार गए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में हमें इतनी अच्छी बढ़त मिली, लेकिन कांग्रेस हर जगह (राज्य चुनावों में) क्यों हार रही है? इसलिए, इस पर विचार करना होगा कि क्या कांग्रेस को भारतीय गठबंधन का नेतृत्व जारी रखना चाहिए?

  • एग्जिट पोल में AAP को कम कर आंक रहे… कांग्रेस के संदीप दीक्षित ने कही बात

अधिकांश एग्जिट पोल में राष्ट्रीय राजधानी में 27 साल बाद भाजपा की वापसी की भविष्यवाणी किए जाने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने गुरुवार को कहा कि पूर्वानुमान दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम की सही तस्वीर नहीं पेश करते हैं क्योंकि उन्होंने आम आदमी पार्टी को कम करके आंका है। एएनआई से बात करते हुए दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस को आसानी से 17-18 फीसदी वोट मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी सरकार बना सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने आप को कम आंका है। उन्होंने आप को बहुत कमजोर के रूप में पेश किया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनकी हालत इतनी खराब होगी।

You Might Also Like

राष्ट्रपति चुनाव हुआ पूरा, 21 जुलाई को आएगा नतीजा

BJP का अगला अध्यक्ष कौन? 16 जनवरी से दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग

कई पार्टियां विभिन्न राय रखने के लिए बाध्य: अडानी की टिप्पणी के बाद, शरद पवार ने कहा विपक्षी एकता को कोई खतरा नहीं

दिल्ली को दो नए मंत्री मिलेंगे, आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को किया जाएगा पदोन्नत।

MK Stalin ने अगले हफ्ते चेन्नई में महाविपक्ष की बैठक बुलाई

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

Pan Aadhaar Linking: पैन और आधार को लिंक करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ाई गई

newsdiggy
newsdiggy
March 29, 2023
जवानों को दुल्हन नहीं मिल रही, जानें शरद पवार ने क्यों दिया यह बयान? BJP पर भी साधा निशाना
नेपाल में सत्ताधारी गठबंधन की चुनाव में बढ़त जारी, 148 सीटों के रिजल्ट में 77 पर जीते
Karnataka: बेंगलुरु के शख्स ने गर्लफ्रेंड की 3 साल की बेटी से किया रेप फिर मर्डर और गिरफ्तार
सुहानी शाह और बागेश्वर: बाबा बागेश्वर धाम के बाद,अब जादूगर दीदी का बोल बाला।
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

राजनीति

WHY BJP OPPOSE PEACEFUL PROTESTS?

August 6, 2022

क्या भारत जोड़ो न्याय यात्रा से मिलेगा अगला देश का पीएम?

January 15, 2024

National Youth Day: Birth Anniversary of Swami Vivekananda

January 12, 2024
venkaiah naidu
राजनीति

Vice President Election: उपराष्ट्रपति पद का उमीदवार कौन?

July 19, 2022

Categories

  • स्पोर्टस
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • दुनिया 
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • फाइनेंस
  • इवेंट
  • टेक्नोलॉजी
  • चुनाव
We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Career
  • Privacy Policy

Shows

  • POV

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2020 News Diggy All Rights Reserved. Designed by Birbal
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?