News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: JNU: जेएनयू फिर विवादों में, परिसर में दीवारों पर लिखे ब्राह्मण-बनिया विरोधी नारे, कई संगठनों ने की निंदा
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > National > JNU: जेएनयू फिर विवादों में, परिसर में दीवारों पर लिखे ब्राह्मण-बनिया विरोधी नारे, कई संगठनों ने की निंदा
National

JNU: जेएनयू फिर विवादों में, परिसर में दीवारों पर लिखे ब्राह्मण-बनिया विरोधी नारे, कई संगठनों ने की निंदा

newsdiggy
Last updated: May 13, 2025 2:37 pm
newsdiggy
Published December 3, 2022
Share
JNU
SHARE

देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की दीवारों पर ब्राह्मण और बनिया विरोधी नारे दीवारों पर लिखे होने की तस्वीरें वायरल हुई हैं। इसके बाद विभिन्न छात्र संगठनों में आक्रोश है। 

आपको बता दें कि इससे पहले भी JNU कई बार विवादों में रहा है, JNU में 9 फरवरी, 2016 में एक कार्यक्रम के दौरान देशविरोधी नारे लगाए जाने की घटना ने पूरे देश में उबाल ला दिया था। दरअसल, यह अपने आपमें अनूठी और हैरान करने वाली घटना थी, जिसमें देश में पहली बार इस संस्थान में तथाकथित देश विरोधी नारे लगे।

वहीं इस प्रकरण में मुख्य आरोपित कन्हैया कुमार, सैयद उमर खालिद व अनिर्बान को बनाया गया था, जबकि स्पेशल सेल ने कुल 90 लोगों को गवाह बनाया था। 

वहीं 10 वीडियो क्लिप जो फोरेंसिक साइंस लैब में जांच करवाई गईं थी और उन वीडियो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इन्हीं वीडियो में देशद्रोही नारे लगाते आरोपियों को देखा गया। कन्हैया कुमार के खिलाफ देश विरोधी नारे का वीडियो पुलिस को नहीं मिला। लेकिन, पुलिस के मुताबिक कन्हैया कुमार ने भी देश विरोधी नारेबाजी की तसदीक कई लोगों ने अपनी गवाही में दी थी। इसके अलावा सबूत और गवाह के तौर पर कार्यक्रम के बैनर पोस्टर स्लोगन, प्रशासन के बयान, सुरक्षा गार्ड, एवीबीपी छात्रों के बयान शामिल किये गए थे।

फ़िलहाल अब तक मामला अदालत में चल रहा है, और कन्हैया कुमार को छोड़कर बाकि अन्य मुख्य आरोपी अभी भी जेल में हैं।

दूसरी तरफ इस प्रकरण पर छात्रों ने दावा किया कि स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज-II की इमारत की दीवारें ब्राह्मण और बनिया समुदाय के खिलाफ नारेबाजी से भर दी गई हैं। जेएनयू की कुछ दीवारों पर ‘ब्राह्मण परिसर छोड़ो’, ‘खून होगा’, ‘ब्राह्मण भारत छोड़ो’, ‘ब्राह्मणों, बनियों हम आएंगे। हम बदला लेंगे।’

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इसके लिए वामपंथियों पर आरोप लगाया! 

एबीवीपी के जेएनयू अध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा कि एबीवीपी इसकी कड़ी निंदा करता है। कम्युनिस्टों ने जेएनयू की दीवारों पर ऐसी अभद्र बातें लिखीं। हमें विश्वास है कि शिक्षण संस्थानों को सिर्फ चर्चा और बहस के लिए उपयोग किया जाएगा ना कि समाज और छात्रों के समुदाय में जहर घोलने में। 

जेएनयू के शिक्षकों के एक संघ ने भी इस घटना की निंदा करते हुए ट्वीट किया है। संगठन ने इसके लिए ‘लेफ्ट-लिबरल गैंग’ को जिम्मेदार ठहराया है।

वहीं जेएनयू प्रशासन ने कहा कि कुलपति ने कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा दीवारों में लिखे गये नारों को गंभीरता से लिया है। डीन, स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज एंड शिकायत कमेटी को जल्द से जल्द पूछताछ करने और वीसी को एक रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है।

JNU ने एक बयान जारी करते हुए कहा- “प्रशासन परिसर में इस तरह की हरकतों की निंदा करता है। ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि JNU सबका है। स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज एंड शिकायत कमेटी के डीन को जल्द से जल्द जांच करने और वीसी को रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। JNU समावेश और समानता के लिए खड़ा है। वीसी कैंपस में किसी भी तरह की हिंसा के लिए जीरो टॉलरेंस को दोहराते हैं।”

फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि किसकी तरफ से दीवारों पर ये आपत्तिजनक नारे लिखे गए। आरोप जरूर लेफ्ट पर लग रहा है, लेकिन स्पष्टता से कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

Read – https://newsdiggy.com/indiancurrency-digital-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%80/

You Might Also Like

SSC Protest: जंतर मंतर पर छात्रों और शिक्षकों का आक्रोश – “हमें नौकरी चाहिए, लाठी नहीं”

Delhi Pollution Protest: हवा “गंभीर”, प्रदर्शन हिंसक, पेपर स्प्रे और गिरफ्तारी से शहर में तनाव

Bharat Jodo Yatra- 7 सितंबर को शुरू हुआ वॉकथॉन जोर पकड़ता जा रहा है

छांगुर बाबा का अड्डा ढहा, धर्मांतरण, विदेशी फंडिंग और 100 करोड़ के बुलडोजर का पूरा सच

एअर इंडिया के सीईओ ने कर्मचारियों से कहा- फ्लाइट में किसी भी अनैतिक व्यवहार की सूचना तुरंत दें

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News

MI vs CSK IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियन्स को 7 विकेट से हराया

newsdiggy
newsdiggy
April 8, 2023
होशियारपुर में ‘डेरा’ के सीसीटीवी फुटेज में नजर आया अमृतपाल का करीबी पपलप्रीत
4 राज्य मे इलेक्शन की वजह से फिर से 2019 वाले प्रधान मंत्री मोदी की वापसी, 90 घंटे का सफर 10800 km की दूरी
पांच साल के गैप से World Cup हीरो तक: Sneh Rana की शानदार वापसी की कहानी
भारत जोड़ों यात्रा: कन्याकुमारी में आखिर कितना है उत्साह?
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

श्रीकांत त्यागी धमकियों के 4 दिन बाद पुलिस ने दबोचा

August 9, 2022

Manipur Violence: मणिपुर जल रहा हैं, सरकार चुप हैं, क्यों?

May 10, 2023

दिल्ली के लाल बाग में झुग्गियों पर बुलडोजर की चेतावनी: रेलवे ने दी खाली करने की अंतिम तारीख

July 30, 2025
सुप्रीम कोर्ट
National

Demonetisation: सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी के फैसले पर लगाई मुहर, जस्टिस नागरत्ना की सलाह अलग

January 2, 2023

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • World
  • Crime
  • Finance
  • Technology
  • Event
  • Economy
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Career
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?