News DiggyNews DiggyNews Diggy
Font ResizerAa
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Reading: उत्तराखंड सरकार का 33 करोड़ का वेब पोर्टल थाईलैंड की कंपनी ने किया था तैयार नाम दिया सफेद हाथी।
Share
Font ResizerAa
News DiggyNews Diggy
Search
  • National
  • World
  • Politics
  • Election
  • Sports
  • Entertainment
  • Economy
  • Finance
  • Crime
  • Technology
  • Weather
  • Health
  • Event
Follow US
News Diggy > Blog > Politics > उत्तराखंड सरकार का 33 करोड़ का वेब पोर्टल थाईलैंड की कंपनी ने किया था तैयार नाम दिया सफेद हाथी।
Politics

उत्तराखंड सरकार का 33 करोड़ का वेब पोर्टल थाईलैंड की कंपनी ने किया था तैयार नाम दिया सफेद हाथी।

newsdiggy
Last updated: May 12, 2025 4:10 pm
newsdiggy
Published November 23, 2022
Share
SHARE

Table of Contents

Toggle
  • आइए जानते हैं विस्तार से।
    • क्या है एआईटी ?
      • 2022 में किन मुश्किलों के बाद ट्रेनिंग शुरू हुई ?
      •  क्या प्रोसेस है वेब पोर्टल का? और ये कैसे काम करता है?
      • किस वजह से पिछड़ता गया वेब पोर्टल का काम?

आइए जानते हैं विस्तार से।

उत्तराखंड सरकार का करीब 33.50 करोड़ की लागत से बना वेब पोर्टल ‘डिसीजन सपोर्ट सिस्टम’ (डीएसएस) दो साल से सफेद हाथी साबित हो रहा है। आपदा की स्थिति में यह वेब पोर्टल बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। दो साल पहले तैयार हो चुका यह पोर्टल अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते अभी तक शुरू ही नहीं हो पाया है।

Contents
आइए जानते हैं विस्तार से।क्या है एआईटी ?2022 में किन मुश्किलों के बाद ट्रेनिंग शुरू हुई ? क्या प्रोसेस है वेब पोर्टल का? और ये कैसे काम करता है?किस वजह से पिछड़ता गया वेब पोर्टल का काम?

इस पोर्टल के संचालन के लिए अभी तक अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग ही नहीं हो पाई है। वर्ष 2019 में आपदा  प्रबंधन विभाग  ने विश्व बैंक की सहायता से यह वेब पोर्टल विकसित किया था। इस वेब पोर्टल पर हर वह जानकारी मौजूद है जो आपदा प्रबंधन के समय तुरंत कार्रवाई के लिए काम आ सकती है। इसका इस्तेमाल केवल आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन और लाइन विभागों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी ही कर सकते हैं। यह तभी संभव है, जब इसे चलाने के लिए उन्हें ट्रेनिंग दी गई हो।

क्या है एआईटी ?

(एआईटी) एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी । यही है थाईलैंड की कंपनी जिसने  वेब पोर्टल को तैयार किया था।

उत्तराखंड सरकार को वेब पोर्टल कौनसे साल में हैंडओवर की थी और कंपनी ने किसकी ट्रेनिंग नहीं दी ?

वर्ष 2019 में वेब पोर्टल उत्तराखंड सरकार को हैंडओवर करने के बाद कंपनी ने इसके संचालन की ट्रेनिंग 2019 से नहीं दी।

2022 में किन मुश्किलों के बाद ट्रेनिंग शुरू हुई ?

कई बार के पत्राचार के बाद अब जाकर मार्च 2022 में ट्रेनिंग शुरू हो पाई। प्रदेश में 15 लाइन विभागों के सैकड़ों अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जानी है और इस काम में केवल सात ट्रेनरों को लगाया गया है। एक-एक ट्रेनर को दो-दो जिले बांटे गए हैं। अभी भी यह कहना मुश्किल है ट्रेनिंग का ही काम कब तक पूरा हो पाएगा।

 क्या प्रोसेस है वेब पोर्टल का? और ये कैसे काम करता है?

वेब पोर्टल कुछ इस तरह से काम करता है यह पोर्टल आपदा की स्थिति में निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाने के साथ ही एक जगह पर बैठकर उसके प्रबंधन की सुविधा प्रदान करता है। इसमें स्कूल, कॉलेज, थाने, चौकियां, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अस्पताल, एंबुलेंस, हेलीपैड, पब्लिक ट्रांसपोर्ट हर उस चीज की रियल टाइम जानकारी उपलब्ध रहती है जो आपदा प्रबंधन में काम आ सकती है। किसी भी जिले में बैठा अधिकारी अपने लैपटॉप की सहायता से एक जगह पर बैठकर पूरे प्रबंधन को कंट्रोल कर सकता है।

किस वजह से पिछड़ता गया वेब पोर्टल का काम?

वेब पोर्टल तैयार होने के बाद ट्रेनिंग के लिए कुछ लोगों को रखा गया था। इसके बाद कोविड शुरू हो गया। तब पहली प्राथमिकता कोविड से निपटना था। तब से यह काम लगातार पिछड़ता चला गया लेकिन अब ट्रेनिंग शुरू हो गई है। बहुत जल्दी वेब पोर्टल को शुरू कर दिया जाएगा।

Read – https://newsdiggy.com/satyendrajain-rapecase-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%9c/

You Might Also Like

BJP का अगला अध्यक्ष कौन? 16 जनवरी से दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग

जवानों को दुल्हन नहीं मिल रही, जानें शरद पवार ने क्यों दिया यह बयान? BJP पर भी साधा निशाना

Congress Foundation Day: कांग्रेस ने मनाया 138वां स्थापना दिवस, पार्टी के अध्यक्ष ने फहराया झंडा

बारिश के आधे घंटे में डूबा शालीमार बाग़, सीएम के पुराने क्षेत्र की हक़ीक़त उजागर

दिल्ली MCD: आप नेता अंकुश नारंग ने कर्मचारियों और स्वास्थ्य संकट पर साधा निशाना

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp
Share
- Advertisement -
Ad imageAd image

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
TwitchFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​
Entertainment

Siddharth & Kiara Wedding: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​की शादी की तैयारियां हुई शुरू।

newsdiggy
newsdiggy
February 4, 2023
CSK vs MI IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चेपॉक में 12 साल बाद हराया
France vs Morocco Semifinal: फ़्रांस ने मोरक्को को हराकर फीफा फुटबाल विश्व कप फ़ाइनल में प्रवेश किया, इतिहास दोहराने के लिए पीछा जारी
वीडियोकॉन ऋण घोटाला मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने चंदा कोचर, पति दीपक को जमानत दे दी है
Delhi Assembly Elections 2025: 70 विधानसभा सीटों पर खत्म हुई वोटिंग, 8 फरवरी को निर्धारित होगी 699 प्रत्याशियों की किस्मत
- Advertisement -
Ad imageAd image

You Might Also Like

सोनिया गांधी sonia gandhi
Politics

सोनिया गांधी वायरल संक्रमण के साथ सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई।

January 5, 2023

MK Stalin ने अगले हफ्ते चेन्नई में महाविपक्ष की बैठक बुलाई

March 31, 2023
आंध्र प्रदेश Andhra Pradesh New Capital of Vishakhapatnam
Politics

Andhra Pradesh: जगन मोहन रेड्डी ने विशाखापत्तनम को आंध्र प्रदेश की नई राजधानी बनाने की करी घोषणा।

February 1, 2023
Delhi MCD Election
Politics

Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम 2022 चुनावों के ज्यादातर प्रत्याशी पैसे से अमीर लेकिन शिक्षा में गरीब।

December 4, 2022

Categories

  • Sports
  • National
  • Politics
  • World
  • Entertainment
  • Crime
  • Finance
  • Event
  • Technology
  • Food
News Diggy deliver breaking news, in-depth ground reports, unbiased public reviews, engaging viral content, and insightful podcasts.

Quick Links

  • Home
  • About
  • Contact
  • Career
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Shows/Campaign

  • POV
  • Anchor for a day
  • Fellowship

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2020 News Diggy All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?