NEWS DIGGY

Abdel Fattah El-Sisi: मिस्र के राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच आज हुई बात चीत, कई अहम विषय पर होंगे समझौते

मिस्र के राष्ट्रपति

मिस्र के राष्ट्रपति : पीएम मोदी के साथ बातचीत से पहले बुधवार को राष्ट्रपति भवन में सिसी का परंपरागत स्वागत किया जाएगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी सीसी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को उनकी यात्रा के बारे में कुछ रिएक्शन दिए थे। 

 

मिस्र के राट्रपति अब्देल फ़तेह अल सीसी किस किस से मुलाक़ात करेंगे?

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी दिल्ली पहुंचे। वे मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। मिस्र के राष्ट्रपति के भारत पहुंचने पर पीएम मोदी ने उनका जोर- शोर से स्वागत किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बुधवार को उनके साथ होने वाली बैठक को लेकर ख़ुशी भी दिखाई। 

 

ये भी पढ़े: दीना बोलुआर्टे कौन है? पेरू की पहली महिला राष्ट्रपति के बारे में आप सभी को पता होना चाहिए

 

पीएम मोदी ने ट्वीट में क्या लिखा?

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी का भारत में जोर शोर से स्वागत है। हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत की आपकी ऐतिहासिक यात्रा सभी भारतीयों के लिए बहुत खुशी की बात है। कल हमारी चर्चा के लिए तैयार है। 

 

बुधवार को पीएम मोदी साथ होगी बैठक। 

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी इस अनुसार कृषि, डिजिटल डोमेन और व्यापार सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर भी वार्ता करेंगे। उनके कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीसी बुधवार को इस मुद्दों पर बातचीत करेंगे। कहा जा रहा है कि बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच कई क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने के लिए आधा दर्जन समझौते होने की उम्मीद है।

 

मिस्र के राष्ट्रपति सीसी के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। इसमें पांच मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

 

पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे मिस्र के राष्ट्रपति।

मिस्र के राष्ट्रपति ने तीसरे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अक्टूबर 2015 में भारत का दौरा किया था। इसके बाद सितंबर 2016 में उनकी राजकीय यात्रा हुई थी। हालांकि यह पहली बार है कि मिस्र के राष्ट्रपति को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मिस्र की सेना की एक सैन्य टुकड़ी भी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगी।